बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को छात्र शक्ति परिषद ने कॉलेज की व्यवस्थाओं को देखा। परिषद के अनुसार, पूर्व में दिए गए ज्ञापन के बावजूद पानी की टंकी की सफाई नहीं हुई और छात्राओं के वॉशरूम भी गंदे हैं। कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं से समझौता नहीं किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर परिषद स्वयं सफाई अभियान चलाएगी और व्यवस्थाओं की स्थिति उजागर करेगी। इस दौरान एक छात्र को प्रायोगिक परीक्षा में 25 में से केवल दो अंक दिए जाने का मामला भी उठाया गया। इस पर निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्र नेता अभिषेक कुमार, देवाशीष, अरविंद पाल, लवजीत चौधरी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...