बरेली, अगस्त 12 -- Bareily News: ‎बरेली। बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर दुकानदार और एक युवक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ईंटें भी चलने लगीं, जिससे कॉलेज गेट के आसपास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। ‎प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। अचानक हुई मारपीट और ईंट-पत्थर चलने से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कई राहगीर और अन्य लोग वहां से हटकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। घटना के दौरान कॉलेज के पूर्वी गेट के आसपास कुछ देर तक अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। हालांकि राहत की बात यह रही कि मारपीट और ईंटें चलने के बावजूद किसी विद्यार्थी या राहगीर चोटिल नहीं हुआ। कुछ देर तक चले विवाद के ब...