बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों के मामले में समिति के पदाधिकारी सहायक श्रमायुक्त से मिले। उनको वेतन संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। सहायक श्रमायुक्त ने कॉलेज द्वारा नामित कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत अभिलेख देखे। 15 सितंबर तक अस्थाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन में सुधार को निर्देश दिये। वेतन विसंगतियां दूर करने को कहा है। कर्मचारियों की तरफ से कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ,सचिव हरीश मौर्य प्रतिनिधिमंडल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...