Bareily News: बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को अस्थाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि लगातार संगठन जिला प्रशासन से बरेली कॉलेज द्वारा ईपीएफ में घोटाला और गबन तथा न्यूनतम वेतन आदि न देने पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में दोबारा ज्ञापन देकर 10 अक्तूबर तक समाधान की मांग की है, नहीं तो फिर हम आमरण अनशन पर बैठेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। सचिव हरीश मौर्य ने बताया कि प्रबंध समिति सचिव भी कर्मियों की मांग को लगातार नजरंदाज करते आ रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में राजाराम, दोदराम, श्रीराम, रामपाल, सुनील कुमार, भीकम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.