बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: फिल्म निर्माता एवं निर्देशक हरीश शर्मा के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। हरीश की डॉक्यूमेंट्री 'आदि कैलाश - ए फॉरगॉटन पाथ टू द डिवाइन' और 'ब्राजील इन बनारस - द भैरब दत्त स्टोरी' का चयन पहले उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए हुआ है। बरेली कॉलेज से स्नातक और रुहेलखंड विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम की ओर से अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में खेल चुके हरीश फिल्मी दुनिया में नाम कमा रहे हैं। उनकी दो डॉक्यूमेंट्री उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी। यह फिल्म महोत्सव 1 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसकी शुरुआत पिथौरागढ़ से होगी, जिसके बाद हल्द्वानी, रुद्रपुर और देहरादून में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। हाल ही में आयोजित 11वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनकी डॉक्यूमेंट्री 'ब्राजील इन बना...