बरेली, नवम्बर 22 -- Bareily News: बरेली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले के 81 केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। बुखार, सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसके अलावा पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं और जरूरी परामर्श दिया। मेले में लोगों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई रखने और खानपान का विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...