बरेली, जुलाई 29 -- Bareily News: बरेली। किसी भी नई शुरुआत करने के लिए उम्र नहीं, बल्कि हौसले की जरूरत होती है। इस बात को बरेली के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. नीरज अग्रवाल ने सच साबित कर दिखाया है। 61 वर्ष की उम्र में उन्होंने पिस्टल शूटिंग को अपनाया और बिना किसी पेशेवर प्रशिक्षण के अपनी पहली ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर सबको चौंका दिया। उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी उत्साह है। डीडीपुरम स्थित नीरज लाइफ केयर एंड स्टोन सेंटर के संचालक डॉ. नीरज अग्रवाल ने हाल ही में नोएडा के प्रो मैथिसियस कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के सीनियर मास्टर वर्ग में हिस्सा लिया। पहली बार प्रतियोगिता में उतरे डॉ. नीरज ने बेहतरीन एकाग्रता, आत्मविश्वास और सटीक निशाने का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अप...