बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर डेलपुर गांव के पास प्राचीन शिव मंदिर के सामने सोमवार को लगातार हो रही बारिश के बीच विशालकाय पाकड़ का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसे सड़क से हटाने का काम शुरू कराया। विशाल पेड़ होने के कारण उसे हटाने दो घंटे से अधिक समय लगा। पुलिस और ग्रामीणों ने पेड़ की मोटी टहनियों को काटकर सड़क से हटाया, जिससे यातायात बहाल किया जा सके। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार से लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन में नमी बढ़ने से पेड़ की जड़ कमजोर ह...