बरेली, अगस्त 3 -- Bareily News: नवाबगंज। रविवार को बम-बम भोले के जयघोष के साथ डाक कांवड़ियों का जत्था कछला घाट से जल लेने के लिए रवाना हुआ। लोगों ने जत्थों का जगह-जगह स्वागत किया। वहीं, पीलीभीत हाईवे पर राजघाट पुल के पास ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भोजन व जलपान किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. एके गंगवार ने बताया कि यह सेवा शिविर पूरे सावन माह तक संचालित रहेगा। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है। उधर, मंडी समिति परिसर में प्रशासन की ओर से बनाए गए कांवड़ विलेज में भी कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िये यह भी पढ़ें- सोमवारी जल चढ़ाने देवघर रवाना हुआ डा...