बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: बनखंडी नाथ महादेव मंदिर से नाग चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। इस घटना को पुराना शहर निवासी इसरार ने अंजाम दिया था, जिसके कब्जे के चोरी किए गए चारों नाग बरामद कर लिए गए हैं। बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर के महंत केदार पुरी ने शनिवार को इस संबंध में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में स्थापित 108 शिवलिंग में से चार शिवलिंग पर लगे तांबे के नाग देवता चोरी हो गए हैं। चोरी करने वाला व्यक्ति भी सीसीटीवी में कैद हो गया था। यह भी पढ़ें- Hapur News: मंदिर में लगा कैमरा हुआ चोरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को इसरार नाम के युवक को गिरफ्तार कर चारों नाग बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी नशे का आदी है। उसके खिलाफ थाने में आबकारी अधिनियम के तहत ...