बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आटो रिक्शा टेंपो चालक वेलफेयर एसोसिएशन बरेली द्वारा बरेली जंक्शन पर प्रदर्शन किया गया। पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार का पुतला फूंका। ऑटो यूनियन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ा रही है। सीएनजी, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से जनता परेशान है। अध्यक्ष कृष्णपाल ने बढ़ती कीमतों को वापस लेने, आटो चालकों को स्टैण्ड बनाने की मांग की। प्रदर्शन में ओमप्रकाश, सतेंद्र पाल, भागीरथ, संतराम, सूरजपाल, महिपाल, बबलू, जावेद, लाला, रामवीर यादव सहित कई ऑटो चालक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...