बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: सेंथल। विहिप-बजरंग दल के सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मदेव स्थल, मंदिर, दसवां स्थल, श्मशान भूमि, यूनानी हॉस्पिटल, सीएचसी, गौशाला, पुलिस चौकी सहित अन्य स्थानों पर सफाई कार्य कर स्वच्छता का संदेश दिया। वही पौधारोपण कर लोगों से पेड़ लगाने का आह्वान किया। इस दौरान विहिप के जिला मंत्री अविनाश मिश्रा ने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य समाज सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसमें सुबोध गुप्ता, सत्यपाल सिंह, राजेंद्र यादव, उमाकांत जोशी, अनुपम पंडित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया पौधारोपण यह भी पढ़ें- Rampur News: प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण

हिं...