Bareily News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं को देखकर मीट विक्रेता फरार
बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर शरिफपुर में मीट बेचने की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को देखकर दुकानदार फरार हो गया। मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव में शासन द्वारा प्रतिबंधित किए गए स्थान पर मीट बेचा जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर उन्होंने दुकानदार को मीट बेचते पकड़ा और तुरंत बिशारतगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकानदार फरार हो चुका था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि किसी नियम का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.