Bareily News: बच्चों ने रंगों में सजाया विकसित भारत का सपना
बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय हरुनगला द्वितीय में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में मेयर डॉ. उमेश गौतम मुख्य अतिथि रहे। बीईओ विजय कुमार ने उनका स्वागत किया और विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं विषय की महत्ता बताई। मेयर ने बच्चों से संवाद करते हुए विकसित भारत, स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साह से जवाब दिया। बच्चों की प्रतिभा और जागरूकता की सराहना करते हुए उन्होंने प्रतियोगिता के पांच विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.