बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। विकास क्षेत्र क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारीनगला में मिशन शक्ति के तहत सप्तमी पर बच्चों ने मां कालरात्रि द्वारा रक्तबीज वध का मनोहारी मंचन किया। इसके साथ ही मधु-कैटभ और शुंभ-निशुंभ वध के प्रसंग भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डीपफेक, अश्लीलता, फेक न्यूज, स्क्रीन की लत और मानसिक तनाव जैसी आधुनिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने इनसे बचने और समाज को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया। मीना मंच प्रभारी शिक्षिका प्रीति शर्मा और अनुदेशक आशा राणा ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और समानता के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: महिला अधिकारों और साइबर सुरक्षा के प्रति कि...