Bareily News: बच्चों के विवाद में तमंचा से दहशत फैलाई
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: गुलड़िया/बरसेर। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव मुगलपुर में बच्चों के विवाद में एक किशोर ने तमंचा लेकर दहशत फैला दी, जिसे पुलिस ने तमंचा समेत गिरफ्तार किया है। गांव मुगलपुर के चंद्रजीत ने पुलिस को सूचना दी थी कि मोहल्ले के बच्चे आपस में खेल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर बच्चों में कहासुनी हो गई। इस विवाद में मोहल्ले का ही एक किशोर बच्चों को डराने के लिए घर से देशी तमंचा लेकर आ गया। सूचना पर 112 पर तैनात पीआरबी कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। थाना पुलिस ने किशोर को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.