बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: बरेली। स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा संचालित "मिशन सेफ फ्यूचर-2.0" अभियान स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बरेली मंडल में विद्यालयी वाहनों का विशेष निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही लगातार की जा रही है। अभियान के दौरान 45 वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं वैध अभिलेखों के अनुरूप संचालित होते नहीं मिले। ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान आदि की कार्रवाई की गई। आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह के नेतृत्व में स्कूली वाहनों की चेकिंग को चारों जिलों में टीमें लगाई गई हैं। वाहनों की फिटनेस, परमिट तथा अन्य अनिवार्य अभिलेख चेक किये जा रहे हैं। चेकिंग के दौरान 45 वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं वैध अभिलेखों के अनुरूप संचालित होते नहीं पाए गए। परिवह...