बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गुलनगरा गांव निवासी सुधा ने गांव के ही दीपक के खिलाफ तहरीर देकर बताया है कि 24 अगस्त को उनकी दो वर्ष की धेवती घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव का ही दीपक रास्ते से निकला और बच्ची को उठाकर पटक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर सुधा बच्ची को बचाने आई तो दीपक ने सुधा के साथ भी लात घूसों से मारपीट की। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वालों के आने पर दीपक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...