बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट के साथ बच्चों में बुखार और निमोनिया के मामले बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में गुरुवार को 20 बच्चे भर्ती थे, इनमें 18 निमोनिया से पीड़ित हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। ओपीडी में आने वाले करीब 80 प्रतिशत बच्चे बुखार और निमोनिया से पीड़ित मिल रहे हैं। हालांकि, गुरुवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। डॉक्टरों ने बच्चों को ठंड से बचाने और तबीयत बिगड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bareily News: बुजुर्गों पर सांस की बीमारी, बच्चों पर निमोनिया हमलावर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...