बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: नवाबगंज। बकाया बिजली बिल जमा कराने और कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। जेई को मारपीट कर दुकान में बंधक बना लिया। उनकी बाइक छीनने के साथ ही सरकारी अभिलेख भी फाड़ डाले। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जेई को मुक्त कराकर बाइक वापस दिलाई। डायल 112 पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। घटना की रिपोर्ट जेई की ओर से नवाबगंज थाने में दर्ज कराई गई है।

बकाया बिल वसूली के लिए पहुंची टीम जनपद चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के सोनहुल गांव के बाबूलाल चुनुआ बिजली घर में जेई के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह संविदा कर्मचारियों पुष्पेंद्र, पुरुषोत्तम और गुड्डू कुमार के साथ अधिकारियों के निर्देश पर बकाया वसूली के लिए बरौर गांव पहुंचे थे। गांव की पान कुमारी पर 11,033 रुपये बिजली ...