बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: नवाबगंज। शरीफनगर इटौआ गांव के फुरकान शाह चार अक्टूबर को मौसी हसीन बानो को बाइक से टहा प्यारी नवादा गांव छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में मुन्ने मंसूरी की बकरियां खड़ी थीं। आरोप है कि हॉर्न बजाकर बकरियां हटाने को कहने पर मुन्ने ने डंडा मारा जो बाइक के पहिये में फंस गया। हादसे में हसीन बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि शिकायत पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट फुरकान की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- Bareily News: बकरियों के विवाद में मारपीट,बंधक बनाने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...