बरेली, सितम्बर 6 -- Bareily News: फरीदपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के बंद स्कूलों में पढ़ाने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोककर नजर बंद कर लिया। कई घंटे नजर बंद रखने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ा। सपा कार्यकर्ताओं में इस वजह से रोष व्याप्त है।  समाजवादी पार्टी हाई कमान ने जिले के पदाधिकारियों को बंद स्कूलों को खुलवाने के मुद्दे पर आंदोलन करने का निर्देश दिया था। इसके बाद फरीदपुर विधानसभा के अध्यक्ष बलराम सिंह यादव एडवोकेट ने शिक्षक दिवस के मौके पर बंद स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का निर्णय लिया। शनिवार को सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मुखर्जी पेट्रोल पंप के सामने एकत्र हुए। यह भी पढ़ें- Deoria News: शिक्षक दिवस पर सपा कार्यकर्ता बंद पड़े विद्यालय पहुंच जताया विरोध वह लोग काफिले के साथ अठाना, कौवा खेड़ा खमरिया, बहानपुर, धीरपुर,...