बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: बरसेर। बंदरों के हमले में घायल वृद्धा की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों ने दहशत है। ब्लॉक रामनगर के गांव चंदूपुरा अजमेर की चंद्रवती (68) रविवार को घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। वह बंदरों से घबराकर घर में भागी। इसी चक्कर में वह गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई। सोमवार को उसकी मौत हो गई। बंदरों के आतंक से गांव की महिलाओं और बच्चों में दहशत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...