बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरकर किसान की मौत बरेली, मुख्य संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के भौआपुर गांव में सोमवार शाम बंदरों को भगाने छत पर गए 39 वर्षीय धर्मपाल कश्यप की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। बंदरों के दौड़ाने पर बचने की कोशिश में वह छत से नीचे गिर गए थे। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर धर्मपाल के बेटे सुभाष ने बताया कि सोमवार शाम घर में बंदरों का झुंड घुस आया था।

पुलिस की कार्रवाई बंदरों को भगाने के लिए पिता धर्मपाल छत पर गए थे। इसी दौरान बंदरों ने उन्हें दौड़ा लिया। उनसे बचने की कोशिश में वह छत से नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। वे लोग उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन...