बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित अमर आलम फैक्ट्री में सोमवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। वह फैक्ट्री में माल लोड कराने के लिए आया था। ट्रक पर चढ़कर सफाई करते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ‎मृतक की पहचान 35 वर्षीय हरपाल के रूप में हुई है। वह बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लागंज का निवासी था। बताया गया कि हरपाल सोमवार सुबह अमर आलम फैक्ट्री में माल लोड कराने पहुंचा था। माल लोड होने से पहले वह ट्रक पर चढ़कर झाड़ू से सफाई कर रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत...