Bareily News: फैक्ट्रीकर्मी के हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम
बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: पुरानी रंजिश को लेकर सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुर में फैक्ट्रीकर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने और फिर उसकी मौत होने के मामले के मुख्य आरोपी पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बता दें कि सीबीगंज के गांव मथुरापुर निवासी निजी फैक्ट्री कर्मचारी संतोष साहू को 23 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। गोली संतोष साहू की बाईं आंख को फाड़ते हुए सिर में धंस गई थी और इलाज के दौरान 27 अक्तूबर की सुबह उनकी मौत हो गई। इस मामले में संतोष की पत्नी सावित्री ने गांव के ही ललित, करन, मदनलाल, रोहतास, विनोद व महेंद्र पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसे बाद में हत्या में तरमीम कर दिया गया था। पुलिस मुकदमे में नामजद आरोपी विनोद और मदनलाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.