Bareily News: फूड वैन में यात्रियों को मिलेगा शुद्ध शाकाहारी भोजन
बरेली, जुलाई 24 -- Bareily News: जंक्शन पर यात्रियों को खाने-पीने की बेहतर सुविधा को फूड वैन रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया है। गुरुवार को सीएमआई मोहम्मद इमरान के नेतृत्व में एएस इंटरप्राइजेज ने फूड वैन रेस्टोरेंट की ओपनिंग की। रेलवे से 17 लाख रुपये में टेंडर हुआ है। मनोरंजन सदन के सामने रेस्टोरेंट खोला गया। जो 24 घंटे संचालित होगा। यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन की सुविधा दी जाएगी। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बरेलियंस एवं रेल यात्रियों को जंक्शन सर्कुलेटिंग एरिया में पहला फूड वैन रेस्टोरेंट खुलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.