बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: फीस वृद्धि, नगर निगम के अतिरिक्त टैक्स समेत छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने 9 सितंबर को बरेली कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक छात्र न्याय आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को भी कॉलेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने फीस वृद्धि और अन्य मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर किए। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा व महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें बरेली कॉलेज पर नगर निगम के बकाया टैक्स का भार छात्रों पर डालने का विरोध किया गया। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रों से किसी संस्थागत देनदारी की वसूली से पहले उसकी वैधानिकता और प्रक्रिया स्पष्ट होनी चाहिए। फीस में छात्रों को अधिकतम राह...