Bareily News: फर्जी सरकारी कर्मचारी बनकर बैंक से लिया लोन
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: फर्जी दस्तावेजों से खुद को सरकारी कर्मचारी दिखाते हुए पर्सनल लोन लेने के मामले में थाना इज्जतनगर में चार लोगों के खिलाफ बैंक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट बैंक आफ बड़ौदा की इज्जतनगर शाखा के चीफ मैनेजर शशिकांत तिवारी ने दर्ज कराई है। चीफ मैनेजर का आरोप है कि इज्जतनगर की कृष्णानगर कॉलोनी निवासी रिषभ सक्सेना, गांधीद्वार इज्जतनगर निवासी रामनारायण गुप्ता उर्फ श्याम, काली मंदिर जगतपुर निवासी अनिल गुप्ता और थानपुर नई दिल्ली निवासी राकेश गुप्ता समेत करीब छह लोगों के पर्सनल लोन खाते जांच में संदिग्ध मिले। आरोपियों के दस्तावेजों की जांच करने में सामने आया कि लोन लेने के लिए इन लोगों ने फर्जी पहचान, नियुक्ति, सेवा एवं वेतन संबंधी दस्तावेज लगाकर धोखाधड़ी की है। यह भी पढ़ें- फर्जी बैलेंस शीट दिखाकर 75 ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.