बरेली, सितम्बर 13 -- Bareily News: बरेली। मत्स्य विभाग का अधिकारी बनकर मछली पालकों से ठगी करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। फरार चल रहे उनके तीनों साथियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। उनके मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि भोजीपुरा पुलिस ने घंघोरा घंघोरी निवासी साजिद और देवरनिया पुलिस ने बाकरगंज निवासी आजम को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपने साथियों करमपुर चौधरी के रिजवान, अरविंद और कासगंज के बसंत शर्मा के साथ मिलकर ठगी करते हैं। खुद को मत्स्य अधिकारी बताकर किसानों के मछली तालाब चेक करते हैं और फिर डरा धमकाकर वसूली करते हैं। इस गैंग ने भोजीपुरा में सालिम रजा से 70 हजार और देवरनिया में भूला भुलनिया निवासी प्यारेलाल से 13 हजार रुपये की ठगी की है। साजिद और आ...