Bareily News: फर्जी बैनामा कराने वाला वांछित गिरफ्तार
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: आंवला। फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्रामीण चेतराम सिंह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने आपस में षड्यंत्र रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन का मायादेवी नाम की महिला के नाम फर्जी बैनामा करा लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। उप-निरीक्षक धर्मपाल सिंह और उप-निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राघव टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे भोलापुर थाना भमोरा के अभियुक्त रामेश्वर को अलीगंज अड्डे से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.