बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: डीएम के निर्देश पर गुरुवार को फर्जी आईएसटीपी के माध्यम से खनिज परिवहन के मामले में वाहन स्वामी और ड्राइवर आदि पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। गुरुवार सुबह खनन विभाग ने चेकिंग के दौरान सुबह 9:36 बजे नकटिया चौकी के पास एक डंपर पकड़ा गया। एमचेक एप के माध्यम से चेक किया गया तो आईएसटीपी नहीं पाई गई। नकटिया चौकी पहुंचने पर वाहन चालक शिवशंकर ने अपने मोबाइल में आईएसटीपी दिखाई। संदेह होने पर एमचेक एप के माध्यम से फिर चेक किया गया तो आईएसटीपी इनवैलिड निकली। यह आईएसटीपी राघव इंश्योरेंस सर्विसेज के नाम जारी की गई थी। आईएसटीपी पर ट्रांसपोर्टर का नाम आरएस एसोसिएट्स लिखा था। आईएसटीपी के फर्जी पाए जाने पर जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने ड्राइवर, वाहन स्वामी, फर्जी आईएसटीपी जारी करने वाले व्यक्ति और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ...