Bareily News: फरीदपुर विधायक के कार्यालय के सामने हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग
बरेली, अगस्त 15 -- Bareily News: फरीदपुर। स्वतंत्रता दिवस पर माहौल खराब करने के लिए हिस्ट्रीशीटर ने दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के फरीदपुर स्थित कार्यालय के बाहर तमंचे से फायर कर दी। फायरिंग के दौरान कार्यालय के बाहर खड़े कार ड्राइवर व अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश में दबिश दे रही है। भाजपा कार्यालय प्रभारी अनिल राजपूत ने हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है । पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के खुदागंज रोड निवासी अमन अजमेरी फरीदपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी के तमाम मुकदमे दर्ज हैं। फरीदपुर में बिजली घर के सामने दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का कार्यालय है। पिता के निधन के बाद दिवंगत विधायक के बेटे ईशान ग्वाल कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.