बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: फरीदपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फरीदपुर में 96 एवं भुता ब्लॉक में 74 जोड़ों का विवाह कराया गया। भुता ब्लॉक में ऑनलाइन त्रुटि होने की वजह से तीन जोड़ों को वापस लौटना पड़ा। रजिस्ट्रेशन के बाद 18 जोड़े शादी के लिए नहीं पहुंचे। फरीदपुर के सत्संग भवन बारात घर में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन का शुभारंभ एमएलसी कुंवर महाराज सिंह एवं आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने किया। वर-वधुओं को पूजन के बाद उपहार दिए गए। फरीदपुर में 96 जोड़ों की शादी की गई। भुता ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ किया। भुता में 95 जोड़ों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 18 जोड़े नहीं पहुंचे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में आधार कार्ड के मुताबिक नाम में भिन्नता हो...