बरेली, नवम्बर 29 -- Bareily News: फरीदपुर। पुलिस मॉडर्न स्कूल में इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल जूडो चैंपियनशिप में फरीदपुर के विनायक इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 37 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। विद्यालय ने मिनी ग्रुप एवं अंडर-14 आयु वर्ग में विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर बरेली का गौरव बढ़ाया। वहीं पुलिस मॉडर्न स्कूल ने अंडर-16 वर्ग में विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बरेली, कानपुर, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर एवं सेथल के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसएसपी अनुराग आर्य एवं विशिष्ट अतिथि एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अजमल खान ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. अमीद मुराद एवं जूडो एसोसिएशन की ब्रांड एंबेसडर ...