Bareily News: फतेहगंज पूर्वी में 10 घंटे बाधित रही बिजली सप्लाई
बरेली, जुलाई 20 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। बारिश के दौरान फाल्ट आने से 10 घंटे बिजली की सप्लाई बाधित रही। फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर अंधरपुरा से आने वाली 33 केवी सप्लाई की लाइन में सोमवार सुबह के समय बारिश के कारण फॉल्ट हो गया। इससे देहात की बिजली सप्लाई बंद हो गई। शाम तक बिजली सप्लाई बंद होने से घरों में लगे पानी के टैंक खाली हो गए। दुकानों में लगे इन्वर्टर बैटरी डाउन हो गए। दोपहर बाद बारिश रुकने के बाद लाइन की पेट्रोलिंग की गई। कई जगह पेड़ों की टहनियां लाइन के तारों पर गिरी थी। उनको हटवाकर शाम पांच बजे बिजली सप्लाई शुरू की गई। एसडीओ फरीदपुर उमेश कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में बारिश से फॉल्ट आ गया। मरम्मत कार्य कराकर बिजली सप्लाई शुरू करवाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.