बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। मंगलवार की सुबह भिटौरा पुलिया के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पड़ोस की किराना दुकान और घर को भी चपेट में ले लिया। दुकानों से ऊंची लपटें और काला धुआं निकलता देखकर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में भिटौरा पुलिया के पास आकाश गुप्ता और उनके भाई संजीव उर्फ डिंपल गुप्ता की दुकानें हैं। मंगलवार तड़के दोनों दुकानों में आग लग गई। सुबह टहल रहे लोगों ने दुकानों के ऊपर निकल रही केबल में स्पार्किंग होते देखी थी। उन्होंने आकाश गुप्ता के घर का गेट भी खटखटाया, लेकिन अंदर सो रहे परिजन नहीं उठे। कुछ देर बाद दुकान से आग की लपटें उठने लगीं।

आग की शुरुआत आग...