बरेली, नवम्बर 21 -- Bareily News: बरेली। निजी कॉलेज में कार्यरत शिक्षिका का शव फंदे पर लटका मिला। पति ने खुद ही शव को नीचे उतार लिया और कई घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता ने दामाद पर जमीन का बैनामा करने का दबाव बनाने और हत्या का आरोप लगाया है। मगर पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। शाहजहांपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी रामवीर की बेटी 24 वर्षीय निक्की सिंह की शादी करीब छह साल पहले सीबीगंज के खलीलपुर निवासी नवल सिंह के साथ हुई थी। निक्की अटामांडा स्थित एक निजी कॉलेज में शिक्षिका थीं। उन्होंने एमएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की थी और पीएचडी की तैयारी कर रही थीं। उनके पति नवल सिंह मोटर कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते हैं और जागरण पार्टी में ढोलक भी बजाते हैं। उनका पांच साल का एक बेटा भी है। गुरुवार रात करीब एक...