बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: शादी के छह महीने बाद ही ससुराल में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। इस मामले में मृतका के भाई ने दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाते हुए थाना इज्जतनगर में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुभाषनगर के मोहल्ला मढ़ीनाथ निवासी सुमित वर्मा की बहन 21 वर्षीय शिवानी वर्मा की शादी 27 अप्रैल को इज्जतनगर के गांव गिरधारीपुर निवासी वीरेंद्र के साथ हुई थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे कमरे में शिवानी का शव पंखे में बंधी चुन्नी से लटका हुआ था। ससुराल वालों का कहना है कि वे लोग उसे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: सरिया: विवाहिता का छत पर मिला शव, दहेज के लिए हत्या करने का आरोप वहीं, शिवानी के मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या करके ...