बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने मंगलवार से आरंभ-8.0 और प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान की शुरुआत नगर निगम परिसर से हुई। जन-जागरूकता रैली में 100 से अधिक नागरिक, स्वच्छता कर्मी, स्वयं सहायता समूह और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय ने बताया कि रैली नगर निगम परिसर से शुरू होकर पटेल चौक, नेहरू चौक और कार बाजार मार्ग होते हुए पुन: पटेल चौक पहुंची। इस दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने व कपड़े या जूट के थैले का प्रयोग बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: सरधना में प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर चला जागरुकता अभियान अभियान के दौरान दुकानदारों, रेहड़ी और ठेला संचालकों को दो डस्टबि...