Bareily News: प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने की मांग
बरेली, सितम्बर 17 -- Bareily News: बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर बुधवार को आंगनबाड़ी वर्कर ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर प्रोत्साहन राशि को मूल राशि में शामिल करने की मांग की गई। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने जीपीएस से उपस्थिति दर्ज करने का विरोध किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष ओमवती गंगवार के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दामोदर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए संगठन ने मांग उठाई कि शासन की ओर से बढ़ाई गई 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल किया जाए, ताकि इसका नियमित रूप से हर महीने भुगतान सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- 2500 रूपये प्रोत्साहन राशि मूल मानदेय को लेकर ज्ञापन सौंपा आंगनबाड़ी कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.