बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव में बहन बहनोई के यहां आई किशोरी अपने गांव के ही रहने वाले दो युवकों के साथ नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई। किशोरी के भाई ने गांव के रहने वाले प्रवेश पुत्र कुंवर सेन, आदेश पुत्र नरेश निवासी मवैया पट्टी थाना खुदागंज के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो युवकों के विरुद्ध किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस किशोरी की तलाश कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...