बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: दो जगहों से काटे थे तार, कबाड़ में बेचने की थी तैयारी फतेहगंज पूर्वी-थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह प्राइवेट तौर पर लाइनमैन का काम बिजली विभाग में करते थे। दो अलग-अलग स्थानों से उन्होंने एल्युमीनियम के तार काटकर उनकी चोरी की। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए तारों में से कुछ तार उन्होंने एक अज्ञात कबाड़ी को बेच दिए थे। बचा हुआ तार वह लोग बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने के आरोपियों राहुल पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी ग्राम तराखास,ओमकार पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी ग्राम भूड़ गौटिया, उमेश पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम तराखास तथा अनिल पुत्र अंतराम निवासी मोहल्ला कस्यावान, कस्बा फतेहगं...