Bareily News: प्रवर्तन दल ने हाई लाइन लॉस एरिया में की छापेमारी
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली। किला, दुर्गानगर विद्युत उपकेंद्रों के बाद अब महानगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी लाइन लॉस बढ़ने की शिकायतें विद्युत निगम के अधिकारियों को मिल रहीं हैं। विद्युत निगम तक शिकायतें पहुंचने के बाद प्रवर्तन दल ने संबंधित क्षेत्रों में छापेमारी कर बिजली चोरी की जांच की। लाइन लॉस बढ़ने से विद्युत निगम के राजस्व पर असर पड़ रहा है। इसे रोकने के लिए निगम ने निगरानी तेज कर दी है। महानगर उपकेंद्र से पोषित क्षेत्रों में भी नुकसान बढ़ने की सूचना मिलने पर प्रवर्तन दल सक्रिय हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हाई लाइन लॉस एरिया में नियमित छापेमारी कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.