बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड की मीरगंज चीनी मिल में रविवार को प्रबंध निदेशक तन्यम मोदी ने मिल फार्म में पूजा अर्चना करने के बाद शरदकालीन गन्ना बुआई का शुभारंभ किया। प्रबंध निदेशक ने सिंधौली में किसान सुरेश सिंह, गूला में राजीव और अखिलेश कुमार के खेतों पर पहुंचकर शरदकालीन गन्ना बुआई का निरीक्षण किया। किसानों द्वारा गन्ने की नई प्रजातियों कोशा 18231 एवं कोशा 0118 के बीजों का उपचार कर ट्रेंच विधि से बुआई की जा रही थी। प्रबंध निदेशक ने मिल द्वारा किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हेक्सास्टॉप, ट्राइकोडर्मा, उत्पादन बढ़ाने की नवीनतम तकनीकों और सुविधाओं के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वेव शुगर इंडस्ट्रीज में नवीन पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ प्रबंध निदेशक ने तन्मय मोदी ने किसानों से अधिक से अधिक क्...