बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: मीरगंज। पहुंचा बुजुर्ग के प्रधान एक वर्ष से हाथरस की दूसरे सामुदाय की महिला के संपर्क में थे। महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। महिला उत्पीड़न से परेशान होकर प्रधान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहुंचा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार पुत्र विद्याराम के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है‌। प्रधान के छोटे भाई राजेश कुमार ने महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर भाई के आत्महत्या करने का आरोप लगा कर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर हिना खान निवासी मोहल्ला हाथीखाना, नगला शीशगढ़ कस्बा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज भाई ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि प्रधान राजेंद्र कुमार करीब एक साल से हिना खान के सं...