बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: नवाबगंज। नगर पालिका परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों की सूची में गड़बड़ी की शिकायत पर हुई जांच से नामित सभासद विजय दिवाकर संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नामित सभासद विजय दिवाकर ने आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों की सूची में अनियमितताओं की शिकायत पर की गई थी। इसमें हई जांच के बाद लीपापोती कर दी गई। आरोप है कि जांच के बाद मामले में लिप्त पाए गए लोगों को बचाने और गरीब पात्र लाभार्थियों को योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने पूरे प्रकरण की दोबारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर मामले को शासन स्तर ...