बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: बरेली। आरएन टैगोर इंटर कॉलेज, कैंट में गुरुवार से तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रतियोगिता में पहुंची टीमों का पंजीकरण कराया गया। साथ ही खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच कराई गई। गुरुवार को नौ टीमें प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचीं। शुक्रवार से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, कैंट में मुकाबले शुरू होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 मंडलों की सभी वर्गों की बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 29 टीमें हिस्सा लेंगी। शुक्रवार सुबह नौ बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन कैंट सीईओ डॉ. तनु जैन करेंगी। यह भी पढ़ें- जूनियर बालिका मंडलीय हॉकी टीम का चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...