बरेली, अगस्त 4 -- Bareily News: प्रदेश के जिला स्तरीय अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 314 जिला स्तरीय अस्पतालों में से केवल 91 अस्पतालों के पास ही अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) है। यानी 70 प्रतिशत से अधिक अस्पताल फायर फाइटिंग एनओसी के बिना ही संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध तरीके से फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित करने की योजना बनाई है। फिलहाल प्रदेश के 31 अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का कार्य चल रहा है, जबकि 18 अन्य अस्पतालों में भी जल्द यह काम शुरू किया जाएगा। हालांकि शेष अस्पतालों को इस सुविधा के लिए अभी लगभग एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ सकता है। जिला स्तरीय अस्पतालों म...