बरेली, अगस्त 6 -- Bareily News: प्रदेश के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन एक से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा। नई समितियां एक दिसंबर 2026 से अगले दो वर्ष के लिए कार्यभार संभालेंगी। शासन ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक समिति में 15 सदस्य होंगे, जिनमें 11 अभिभावक और चार अन्य सदस्य शामिल रहेंगे। अभिभावक सदस्यों में कम से कम 50 प्रतिशत महिलाएं तथा एससी, एसटी, ओबीसी और कमजोर वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन अभिभावक सदस्यों में से होगा, जिनमें कम से कम एक महिला होना अनिवार्य रहेगा। एसएमसी का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों का नामांकन व नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना, निपुण भारत मिशन के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना, मध्या...